Service

Seva – Our Sacred Services

मानवता, करुणा और धर्म की भावना को समर्पित हमारी सेवाएँ

"हम मानते हैं कि सेवा ही सच्ची साधना है। जीव मात्र की सहायता, करुणा और संरक्षण ही धर्म का मूल है। हमारी संस्थान द्वारा की जाने वाली ये सेवाएँ समाज upliftment और जीवकल्याण का माध्यम बनती हैं।"
"हम मंदिर परिसर और शहर के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले बंदरों को नियमित रूप से फल, अनाज और भोजन उपलब्ध कराते हैं। यह सेवा जीवदया और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। हम मानते हैं कि हर जीव में भगवान का वास है।"
"विभिन्न आश्रमों, तीर्थस्थलों और मार्गों पर विचरण करने वाले साधु–संतों को भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है। यह सेवा वैराग्य मार्ग पर चलने वाले महापुरुषों के प्रति सम्मान है।"
"संत और आचार्य समाज की आध्यात्मिक धुरी हैं। हम उनके लिए भोजन व्यवस्था, विश्राम स्थान, चिकित्सा सहायता और यात्रा सहयोग उपलब्ध कराते हैं। संत सेवा = परम पुण्य।"
"ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक भोजन, दक्षिणा, वस्त्र और आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है। शास्त्र कहते हैं — ब्राह्मण भोजन करवाना अनन्त फलदायी है।"
"गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, कपड़े, दवाइयाँ और आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सेवा मानवता के मूलमंत्र — 'वसुधैव कुटुम्बकम्' — का सच्चा पालन है।"
"गौ माता की सेवा हमारी सबसे पवित्र और प्रिय गतिविधि है। हम गौशालाओं में चारा, दाना, पानी, दवाइयाँ और संरक्षण की व्यवस्था करते हैं। गौ सेवा करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।"
People’s Experience

सेवा से मिला आत्मिक सुख

"सेवा करने वाला और सेवा पाने वाला — दोनों ही ईश्वर की कृपा के पात्र बनते हैं। हमारी संस्था की सेवाओं से जुड़े लोगों ने अपने जीवन में अनुभव किया है कि करुणा और दान से मन को असली शांति मिलती है।"
Layer 114@2x